मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें | Mobile Se Online Form Kaise Bhare

Mobile Se Online Form Kaise Bhare
Mobile Se Online Form Kaise Bhare

दोस्तों आपको भी कोई फॉर्म ऑनलाइन भरना है और आप इंटरनेट पर Mobile Se Online Form Kaise Bhare? के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहें है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए है।

अभी के समय में हर काम ऑनलाइन ही चल रहा है चाहे वह कोई काम हो या चाहे कोई दस्तावेज बनवाना हो। इसके अलावा सभी तरह के फॉर्म जैसे कॉलेज, स्कूल या नौकरी के भी फॉर्म ऑनलाइन ही भरा जा रहा है। इसके अलावा सभी तरह के बिल भुगतान को भी आप घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकतें है।

इन सभी ऑनलाइन काम को करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण हमारा मोबाइल फोन ही है। हम अपने मोबाइल से ही सभी ऑनलाइन काम को आसानी से और कही से भी कर सकते है। अब आपको ऐसा भी लग रहा होगा की हम सभी काम तो मोबाइल से कर सकतें है पर क्या हम सभी तरह प्रतियोगि परीक्षाओं के फॉर्म या जॉब के फॉर्म को मोबाइल से भर सकते है।

जी हां हम अपने मोबाइल से भी सभी तरह के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। तो चलिए Mobile Se Online Form Kaise Bhare? की जानकारी जानते हैं।

Mobile Se Online Form Kaise Bhare जाने

मोबाइल से फॉर्म भरना थोड़ा मुश्किल होता है लेकीन ऐसा भी नहीं की नामुमकिन है। हम अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके किसी भी तरह का फॉर्म भर सकते है लेकीन इसके लिए कुछ ऐप्स की जरुरत पड़ती है। इन ऐप्स के बिना मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म भरना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

इसलिए आप किसी भी तरह के जॉब फॉर्म या परीक्षाओं के फॉर्म भरने के लिए आपको इन ऐप का इस्तेमाल करना ही होगा। तो चलिए उन ऐप्स के बारे में जानते हैं।

  1. Google chrome
  2. Cam Scanner
  3. Image resizer

आपको जॉब का फॉर्म मोबाइल से भरने के लिए या कोई भी फॉर्म भरने के लिए ऊपर दिए गए ऐप्स बहुत मददगार साबित होते है। इसके अलावा आप अगर ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते है तो Online Padhai Karne Wala Apps के बारे में पढ़ सकते है।

फोन से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरते है?

ऑनलाइन किसी भी तरह का फॉर्म भरने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से ही भरना होता है और उस ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म भरने के लिए आपको हमारे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।

  • Step 1 :- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Chrome ब्राउज़र को ओपन करना है।
  • Step 2 :- अब आपको Chrome ब्राउज़र को डेस्कटॉप मोड़ में सेट कर देना है।

नोट:- सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है की आपको अपने मोबाइल में डेस्कटॉप मोड़ को ऑन करना ही है। डेस्कटॉप मोड़ में आपके मोबाइल में कंप्यूटर जैसा स्क्रीन दिखाईं देगा और इससे आपको बहुत मदद हो सकती है, क्युकी किसी भी वेबसाइट का मोबाइल पेज और कम्प्यूटर पेज अलग अलग होता है। इसलिए आप अगर डेस्कटॉप मोड़ ऑन करते है तो ही आप किसी भी फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।

  • Step 3 :- अब आपको वहा Chrome browser के सर्च बार में ऑफिशियल वेबसाइट को टाइप करके सर्च करना है।
  • Step 4 :- अब आपको उस ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है। अब आपको उस वेबसाइट में फॉर्म भरने का विकल्प कही पर तो जरुर दिखाईं देगा। आप वेबसाइट के होम पेज पर सभी विकल्प को एक बार चेक जरुर कर लिजिए और उस विकल्प पर क्लिक करिए।
  • Step 5 :- अब आपको उस फॉर्म में को भी जानकारी देना है वह सभी जानकारी को अच्छे से भर देना है। जैसे – अपना नाम, पिता का नाम जैसे पर्सनल जानकारी भरना है। फॉर्म भरने के लिए जो भी जानकारी चाहिए उसको अच्छे भरना बहुत जरूरी है। फॉर्म भरते समय जानकारी गलत ना हो इसका भी ध्यान जरुर रखें।

नोट :- आपको अगर फॉर्म में क्या भरना है और कैसे भरना है यह समझ नहीं आ रहा है तो आपको उसी वेबसाइट में कही पर तो वीडियो या PDF फाइल दिया जाता है। आप उस जानकारी को भी देख सकते हैं और अपने फॉर्म को सही से भर सकते हैं।

  • Step 6 :- सभी जानकारी को भरने के बाद अब बात आती है की फोटो और Signature कैसे अपडेट करें? क्युकी हम जब इस प्रक्रिया को कंप्यूटर से करते है तो वहा पर Scanner से हो जाता है। लेकीन मोबाइल से अपलोड करने के लिए हमारे पास तो स्कैनर नही है तो हम उपर दिए गए ऐप्स में से Scanner ऐप का इस्तेमाल करके Scan करने का काम बहुत आसानी से कर सकतें हैं।
  • Step 7 :- अब आपको गूगल प्ले स्टोर ओपन करना है और वहा पर Camscanner ऐप को सर्च करके इंस्टॉल करना है।
  • Step 8 :- अब आपको उस ऐप को ओपन करना है और भी जरूरी दस्तावेज है उसको Scan कर लेना है और Signature को भी Scan करना है। ध्यान रहें की सभी डॉक्यूमेंट्स को अलग अलग Scan करना है।
  • Step 9 :- अब आपको उन सभी फाइल को अपने मोबाइल के स्टोरेज में कोई नाम देकर Save कर लेना है।

नोट :- कही बार ऐसा होता है की डॉक्यूमेंट्स को हमको एक निश्चित साइज का फाइल अपलोड करना होता है। किसी डॉक्यूमेंट को हम अगर 100kb में अपलोड करते है और वहा पर हमे 50kb से कम साइज के ही फाइल अपलोड करना होता है। ऐसे में हम अगर Camscanner से scan करते है तो उसकी साइज बहुत बड़ी हो जाती है और हमारे डॉक्यूमेंट्स अपलोड नही होते है। इसलिए हमें मोबाइल से फॉर्म भरने में दिक्कत होती है।

हमारे डॉक्यूमेंट्स की साइज को कम करना बहुत ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता है और इस काम में हमारी मदद करने के लिए ऊपर दिए गए ऐप्स में से Image Resize ऐप काम आता है। इस ऐप की मदद से हम अपने किसी भी डॉक्यूमेंट्स को कम साइज यानी Compress कर सकतें है।

  • Step 10 :- अपने डॉक्यूमेंट्स या फोटो के साइज को कम करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से Image Resize ऐप को सर्च करके इंस्टॉल करना है।
  • Step 11 :- अब आपको ऐप को ओपन करना है और आपको जिस भी डॉक्यूमेंट्स या फोटो का साइज काम करना है उसको सेलेक्ट करना है।
  • Step 12 :- उसके बाद Compress पर क्लिक करके फोटो की साइज को कम कर लेना है और Save करना है। Save करते समय फोटो या डॉक्यूमेंट्स को नाम जरुर दे इससे आपको अपलोड करने में आसानी होगी।
  • Step 13 :- अब आपको उस वेबसाइट पर जाना है जिसपर आप अपना फॉर्म भर रहे थे।
  • Step 14 :- अब आपको वहा पर अपलोड के विकल्प पर क्लिक करके आप अपने जरूरी दस्तावेज को गैलरी से सेलेक्ट करके अपलोड कर सकतें है। आपको उसी दस्तावेज और फोटो को सेलेक्ट करना है जिसको अपने Compress करके save किया था।
  • Step 15 :- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको यह भी चेक करना है की आपके दस्तावेज के फोटो दिख रहें है की नही और सही से अपलोड हुआ है या उसमें कुछ error है। अपने अगर हमने जैसा बताया है वैसे ही करके अपलोड किया है तो कोई भी error नही आयेगा।
  • Step 16 :- अब आपको Next पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
  • Step 17 :- आप अगर ऐसा फार्म भर रहे है जिसकी कुछ फीस है तो आपको आगे पेमेंट करने का विकल्प आयेगा
  • Step 18 :- अब आपको पेमेंट के विकल्प में अपनी सुविधा के अनुसार पेमेंट method को चुनना है। इसमें आपको नेट बैंकिंग, UPI, Debit Card जैसे विकल्प मिलते है। आप इनमे से कोई भी विकल्प सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • Step 19 :- अब आप जिस भी Method से कर रहे है उसकी पूरी Details डालकर पेमेंट कर देना है।
  • Step 20 :- अब आपको आपकी बैंक की और से एक OTP आता है पेमेंट को कन्फर्म करने के लिए।
  • Step 21 :- आपको इस OTP को डालकर Verify कर लेना है। अब आपका पेमेंट भी succes हो जाएगा और आपका फार्म भी सक्सेसफुल सबमिट हो जाएगा।
  • Step 22 :- आपके सामने जो फार्म success का नोटिफिकेशन आता है उसमें एक रजिस्ट्रेशन नंबर भी आता है। आपको इस रजिस्ट्रेशन नंबर को Save करके रखना है।
  • Step 23 :- आपको किसी फोटोकॉपी शॉप पर जाकर अपनी इस फार्म सक्सेसफुल की प्रिंट निकाल लेना है।

आपको हमने जितने भी स्टेप को ऊपर बताया है। उन सभी स्टेप को आप अगर अच्छे से फॉलो करते है और साथ में जो जानकारी दिया है उसको भी पढ़ते है तो आप अपना कोई भी फार्म सक्सेसफुली सबमिट कर सकतें है। इससे आपका समय और पैसा दोनो की भी बचत होती है।

Conclusion

दोस्तो अपने इस पोस्ट में Mobile Se Online Form Kaise Bhare? की जानकारी को जाना है और काफी अच्छे से जानने के लिए सभी Step को अच्छे से Step By Step जाना है। हमने आपकी सुविधा के लिए जितनी जानकारी और Step जरूरी थे उन सभी को इस पोस्ट में कवर करने की कोशिश किया है।

हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के बाद मोबाइल से फार्म कैसे भरते है यह समझ आ गया होगा और आप भी अपने फार्म को भरने में सफल रहे होंगे। आपको अगर इस पोस्ट से कुछ ज्ञान मिला है या कोई मदद हुई है तो आप हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर ताकि उन्हें भी अपने जरूरी ऑनलाइन फार्म मोबाइल से भरने के मदद मिल सकें।

इसके अलावा आपके कुछ सवाल Mobile Se Online Form Kaise Bhare? पोस्ट के बारे में है तो कमेंट में बताए।