
हेलो दोस्तों अपने एनजीओ का नाम तो जरूर सुना होगा और हम सभी जानते हैं कि एनजीओ का काम होता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना। एनजीओ का दूसरा नाम गैर सरकारी संगठन भी है। आज के समय में बढ़ती बेरोजगारी के चलते एनजीओ भी लोगों को रोजगार देने का काम कर रहा है।
लेकिन इस पोस्ट को जितने भी लोग पढ़ रहे हैं, उनमे से ज्यादातर लोगों को शायद एनजीओ के बारे में पता ही नहीं होगा। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं, कि एनजीओ क्या होता है और यह किस तरह से काम करता है? इसके साथ ही आप एनजीओ से किस तरह पैसा कमा सकते हैं? के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
अगर सचमुच में आप एनजीओ से पैसा कमाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ें। इसमें आपको पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। तो चलिए NGO Se Paise Kaise Kamaye की जानकारी जान लेते हैं।
NGO क्या होता हैं? – (What is NGO In Hindi)
NGO की full form होती हैं Non Government Organization. इनका काम होता है, कि जो भी जरूरतमंद लोग होते हैं उनकी मदद करना। वैसे तो आप बिना एनजीओ में जुड़े ही लोगों की मदद कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास पैसा होना चाहिए, लेकिन अगर आप एनजीओ में रजिस्टर होकर लोगों की मदद करते हैं, तो आपको सरकार और दूसरे लोगों की तरफ से भी सहायता राशि मिल जाती है जिससे आप ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर पाते हैं।
हमारे भारत में आज बहुत सारे बड़े बिजनेसमैन एनजीओ चला रहे हैं और भारत में गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं। बात करें हमारे देश की सुपर हीरो यानी रतन टाटा जी की तो आज वह अपनी कमाई का लगभग 70% तक एनजीओ और लोगों की मदद करने में लगा देते हैं। एक डांटा के अनुसार भारत में लगभग 31 लाख से भी ज्यादा एनजीओ वर्तमान समय में संचालित हैं, जो आज समाज सेवा का काम कर रहे हैं।
NGO कैसे काम करता हैं -(How NGO work )
Ngo se paise kaise kamaye पोस्ट में हम जानेंगे कि एनजीओ कैसे काम करता है? जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि एनजीओ एक गैर सरकारी संगठन है। इनका मुख्य रूप से काम होता है, कि जहां पर सरकार लोगों को सुविधाएं नहीं पहुंचा पाती है, वहां पर एनजीओ ही लोगों की मदद करता है। एनजीओ एक ही प्रकार के नहीं होते हैं बहुत अलग-अलग प्रकार के एनजीओ आपको भारत में देखने को मिल जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्र में समाज सेवा का काम कर रहे हैं।
एनजीओ का मुख्य रूप से काम होता है, कि इनकी एक पूरी टीम होती है, जो अलग-अलग क्षेत्र का भ्रमण करती है और निरीक्षण करने के बाद जिन लोगों को मदद की जरूरत होती है यह उनकी मदद करते हैं। इसके लिए इनके पास एक फंड रहता है, ये फंड इन्हें सरकार द्वारा और देश के बड़े बड़े बिजनेसमैन से मिलता है।
लेकिन वर्तमान समय में अगर एनजीओ की स्थिति की बात करें, तो यह आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है क्योंकि कुछ लोग अपने लालच के लिए एनजीओ बनाकर और पैसा कमाने के चक्कर में लोगों से पैसा ठग लेते हैं और उन पैसों का इस्तेमाल गलत तरीकों के लिए करते हैं। इस तरह के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए ध्यान रहे कि जो लोग आपसे एनजीओ के नाम पर पैसे मांगते हैं उनके बारे में एक बार जान लेना जरुरी हैं।
NGO में Registration कैसे करें – (How To Register In NGO)
Ngo se paise kaise kamaye में हमने यह जान लिया है कि एनजीओ क्या होता है और यह कैसे काम करता है? अब हम जानेंगे कि NGO में रजिस्ट्रेशन किस तरह से किया जा सकता है? इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आप भी एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एनजीओ में रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत रहती है। भारत में मुख्य रूप से तीन एक्ट के तहत NGO में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इन तीनों ही एक्ट का अपना अलग-अलग महत्व होता है। तो चलिए जान लेते हैं इन तीनों एक्ट के बारे में साथ ही इनका उद्देश्य क्या है –
1.Company Act : इस एक्ट के तहत एनजीओ में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको तीन सदस्यों की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज जो कानून से संबंधित रहते हैं उनको भी सबमिट करना होता है। तब जाकर आप कंपनी एनजीओ एक्ट में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
2. Society Act : भारत में सोसाइटी एक्ट का रजिस्ट्रेशन केवल भारत के एक ही राज्य में होता है और वह महाराष्ट्र है। इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको Memorandum Of Association And Rules And Regulation दस्तावेजों के साथ कुल 7 लोगों की जरूरत पड़ती है। उन 7 लोगों की गवाही के आधार पर ही एनजीओ का रजिस्ट्रेशन कंप्लीट किया जाता है।
3.Trust Act: ट्रस्ट एक्ट के तहत एनजीओ रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको दो ट्रस्ट्रेस की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा फॉर्मेलिटी के लिए आपके पास दस्तावेज कंप्लीट होने चाहिए। इसके तहत अप्लाई करने के लिए आपको Charity Commissioner या Registrar Office से संपर्क करना होगा वहीं से आपका फॉर्म अप्लाई किया जाएगा।
खुद का NGO शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज :
अगर आप खुद का एनजीओ चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना जरूरी है। बिना इन दस्तावेज के आप एनजीओ नहीं चला सकते है। अगर आप एनजीओ चलाने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इन सभी डॉक्यूमेंट को तैयार रखना हैं –
- रजिस्टर्ड ऑफिस एड्रेस प्रूफ
- राष्ट्रपति से प्राप्त एफिडेविट
- घर का पता
- रूल्स एंड रेगुलेशन का ज्ञापन पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- आर्टिकलस ऑफ़ एसोसिएशन रेगुलेशन
- ट्रस्ट डीड / मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन
NGO से पैसे कैसे कमाए -(How To Earn Money From NGO)
दोस्तों पोस्ट में ऊपर हमने जाना था, कि किस तरह हम एनजीओ से जुड़कर लोगों की सेवा कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एनजीओ से भी आप पैसे कमा सकते हैं। जब बात एनजीओ से पैसे कमाने की आती है, तो ऐसा लगता है कि मानो लोगों के पैसे को आप अपने लिए इस्तेमाल कर रहे हो लेकिन ऐसा नहीं है। बिना भ्रष्टाचार के भी आप एनजीओ से पैसा कमा सकते हैं, तो चलिए अब हम जान लेते हैं कि आखिर ऐसे कौन-कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से आप एनजीओ से पैसा कमा सकते हैं।
1.खुद का NGO शुरू करके पैसे कमाए :
खुद का एनजीओ चला कर भी आप पैसा कमा सकते हैं, लेकिन सबसे पहले आपको एनजीओ के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। जिसका प्रोसेस हमने ऊपर आपको बता दिया है। खुद का एनजीओ शुरू करने पर आपको दो तरह से सहायता मिलती हैं –
- पहली सहायता राशि तो आपको डोनेशन से मिलती है, क्योंकि जितना अच्छा काम आप लोगों की भलाई के लिए करेंगे उतने ही ज्यादा लोग आप से जुड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा आप के एनजीओ को डोनेट करेंगे। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपके पास जितना भी पैसा आए उस में से सबसे पहले तो आपको उसे लोगों की भलाई के लिए ही लगाना है। उसमें से जो कुछ पैसा आपके पास बचता है, वह आप अपने लिए बचा कर सकते हैं।
- दूसरा खुद का NGO शुरू करने के बाद आपके पास सरकार की तरफ से पैसा आता है क्योंकि जब एक बार आपका एनजीओ रजिस्टर हो जाता है, तो सरकार की नजरो में उसकी पहचान बन जाती है और भारत सरकार हर साल एनजीओ के लिए एक बजट निर्धारित करती है। इस बजट के तहत अलग-अलग एनजीओ के लिए अलग-अलग पैसा वितरित किया जाता है। अगर आप समाज सेवा में अच्छा कार्य करते हैं, तो आपके एनजीओ को भारत सरकार की तरफ से ज्यादा फंडिंग मिल सकती है। लेकिन सरकार की तरफ से मिलने वाली फंडिंग में भारत सरकार के कुछ अधिकारी आपके एनजीओ का निरीक्षण करते हैं आपने पीछे क्या काम किया है इसके बारे में जानने का प्रयास करते हैं और सब कुछ जानने के बाद ही आपको कितना पैसा दिया जाएगा यह भी निर्णय लेते हैं।
2. Youth Fellowship Program से जुड़कर पैसे कमाए :
फेलोशिप प्रोग्राम एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि देश में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लोगों की ज्यादा से ज्यादा सहायता करना। एनजीओ के द्वारा 13 महीने का यह प्रोग्राम चलाया जाता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा नौजवान साथियों को एक साथ जोड़ कर काम करने का मौका दिया जाता है।
सबसे पहले इसमें आपको ट्रेनिंग दी जाती है। सभी तौर तरीकों के बारे में समझाया जाता है, किस तरीके से आपको काम करना है। जब एक बार आप परफेक्ट हो जाते हैं, तो उसके बाद आपको अलग-अलग टास्क के लिए भेजा जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में आपको काम करने का मौका दिया जाता है कुछ ऐसे क्षेत्र भी होते हैं, जो काफी पिछड़े वर्ग के होते हैं और उनको आपको किस तरीके से डेवलप करना है? किस तरह उनके हेल्प करनी है? इन सभी के बारे में आपको ट्रेनिंग में ही सिखा दिया जाता है।
यूथ फैलोशिप प्रोग्राम में हर एक व्यक्ति को मौका नहीं मिलता है। इसमें कुछ सिलेक्टेड लोग ही पार्टिसिपेट कर पाते हैं, जब एक बार आपका इसमें सिलेक्शन हो जाता है, तो आपके पास बहुत बढ़िया अपॉर्चुनिटी हो जाती है। आपको बहुत ज्यादा फायदे इसमें देखने को मिलते हैं। इसमें आपको सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि आपको ₹15000 का हर महीने मासिक वेतन दिया जाता है।
वेतन के अलावा अगर मान लीजिए आपको किसी दूसरी जगह पर ट्रैवल करना है, तो उसके लिए भी आपको ₹100 से लेकर ₹200 का एक अलाउंस बता दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल आप आने जाने के किराए के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आपका पूरा इंश्योरेंस इसमें किया जाता है। आपको पूरी मेडिकल फैसिलिटी दी जाती है और जैसे ही आपकी ट्रेनिंग कंप्लीट होती है, तो आप को प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹30000 दिए जाते हैं। इसके अलावा आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जो यह दिखाता है कि आपने समाज सेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
यूथ फैलोशिप प्रोग्राम से आज भारत के बहुत ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं और आने वाली पीढ़ी में भी लगातार इसको लेकर काफी लोगों में जुनून है क्योंकि ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं कि हम दूसरों की सहायता कर पाए लेकिन यूथ फैलोशिप प्रोग्राम से जुड़कर आपको बहुत अच्छा अनुभव होता है और आपको बहुत सारी चीजें सीखने को मिलती हैं।
3. NGO में जॉब करके पैसा कमाए :
दोस्तों NGO से पैसे कमाने के लिए आप एनजीओ में जॉब भी कर सकते हैं क्योंकि एनजीओ में आपने देखा होगा कि कोई एक व्यक्ति तो काम करता नहीं है, इसके लिए बहुत सारे लोगों की जरूरत रहती है और यह सभी लोग भी हमारे और आपके जैसे ही होते हैं। इनके पास रोजगार नहीं रहता है, तो यह लोग समाज सेवा के कार्य को करके यहां से पैसा कमा लेते हैं। NGO में जॉब करने पर आपको पैसा एनजीओ के डायरेक्टर के द्वारा दिया जाता है। कुल मिलाकर आप 10,000 से लेकर ₹15000 महीने के बड़ी आसानी से एनजीओ से कमा सकते हैं।
अगर आप में भी समाज सेवा के साथ-साथ पैसे कमाने की इच्छा है, तो एनजीओ से अच्छा आपके पास कोई विकल्प नहीं है। इसमें आप लोगों की सहायता तो करते ही हैं, साथ ही आप बेरोजगार भी नहीं रहते हैं। आप कुछ ना कुछ पैसे जरुर कमाते हैं। आज एनजीओ में बहुत सारे लोगों को रोजगार के विकल्प प्रदान किए हैं और अनुमान है कि आने वाले समय में भारत में ओर भी ज्यादा एनजीओ की संख्या बढ़ने वाली है क्योंकि जब से कोरोनावायरस आया है तब से पूरे विश्व में भुखमरी और बेरोजगारी जैसी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं।
4. SBI के साथ समाज सेवा करके पैसे कमाए :
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि SBI एक गवर्नमेंट बैंक है, लेकिन इसके साथ ही यह लंबे समय से समाज सेवा का काम करता आ रहा है और SBI के तरफ से ही यूथ फैलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है जिसकी जानकारी हमने ऊपर ले ली थी। इसमें आपको हर महीने 15000 की राशि सहायता साथ ही एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करने के लिए आपको अतिरिक्त पैसा दिया जाता है। इससे अच्छा एनजीओ में काम करने का आपके पास कोई भी विकल्प नहीं है।
SBI की पहल में आज लाखो लोगों के घरों में रोशनी के चिराग जलाए हैं। मुख्य रूप से ऐसे इलाके जहां पर सरकार की सुख सुविधा नहीं पहुंच पाती है, वहां पर SBI के द्वारा तैयार किए गए यूथ फैलोशिप प्रोग्राम के लोग दिन रात काम करके लोगों की भलाई में जुटे हुए हैं। SBI एक गवर्नमेंट बैंक है, तो इसको जो भी फंडिंग मिलती है वह सरकार हर साल अपने बजट से निर्धारित करती है और यह फंडिंग काफी अधिक मात्रा में SBI को दी जाती है।
SBI का खुद का एक पोर्टल है, जहां पर दानदाता समाजसेवा के कार्यो के लिए डोनेट करते हैं। डोनेशन से जो भी पैसा आता है, वह समाज कल्याण के हितों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
5. NGO Culture Program से पैसे कमाए :
अगर आपने खुद का एनजीओ शुरू किया है, तो आप कल्चर प्रोग्राम से भी पैसा कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि जो भी बड़े-बड़े फेमस एनजीओ होते हैं, वह समय-समय पर कल्चर प्रोग्राम ऑर्गेनाइज करते हैं। इस कल्चर प्रोग्राम में बहुत ज्यादा लोग इसे देखने के लिए आते हैं और इसके बदले उन्हें टिकट लेनी पड़ती है। इस टिकट में जो भी पैसा एनजीओ के पास आता है उसका उपयोग समाज सेवा और बाकी का उपयोग स्वयं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा मान लीजिए आपके कल्चर प्रोग्राम में काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हुई है और उनमें से कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें कल्चर प्रोग्राम अच्छा लगता है। इसके बाद वे लोग और अधिक पैसे भी डोनेट कर देते हैं। इसलिए कल्चर प्रोग्राम भी एनजीओ का सबसे इंपोर्टेंट हिस्सा है।
NGO से पैसे कैसे कमाए वीडियो
Conclusion
उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Ngo se paise kaise kamaye अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर आप में भी समाज सेवा को लेकर जुनून है, आप भी लोगों की मदद करना चाहते हैं, तो एनजीओ से जुड़ सकते हैं या फिर आप खुद का भी NGO शुरू कर सकते हैं।
इन सभी के बारे में हमने पोस्ट में आपको कंप्लीट जानकारी दी है। समाज सेवा करने से आपके आसपास के इलाकों में आपकी एक अलग ही इमेज लोगों के सामने बनती हैं। लोग आपको सम्मान की नजर से देखते हैं। इसलिए जिंदगी में अगर आप कुछ अच्छा काम करना चाहते हैं, तो एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद जरूर करें। आपका NGO Se Paise Kaise Kamaye पोस्ट के बारे मे कोइ सवाल है, तो कमेंट में बताए।
NGO Se Paise Kaise Kamaye: FAQs
Q.1 भारत में एनजीओ कितना कमाता है?
दोस्तों इस प्रश्न का उत्तर देना थोड़ा कठिन है, लेकिन अगर हम पिछले कुछ डाटा की बात करें तो भारत में जितने भी बड़े-बड़े एनजीओ हैं वह हर महीने का लगभग ₹100000 से लेकर ₹500000 के बीच कमाते हैं क्योंकि उनके पास पैसे कमाने की एक नहीं हजारों तरीके होते हैं। अलग अलग तरीके से उनके पास पैसा आता है और कुछ पैसा उनके पास डोनेशन से भी आता है, तो कुछ पैसा उनको सरकार की तरफ से दिया जाता है।
Q.2 एनजीओ में कौन-कौन से पद होते हैं?
अगर आप NGO में काम करना चाहते हैं, तो एक प्रश्न आपके मन में अवश्य आता होगा कि आखिर NGO में कौन-कौन से पद होते हैं। तो इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सलाहकार, कार्यकरता जैसे पद होते हैं। अगर आप अच्छा काम करते हैं, तो आपको प्रमोट करके ऊपर के पद पर बैठा दिया जाता है।