
दोस्तो आज कल हर किसी के पास आधार कार्ड है ही लेकीन कुछ लोगों के पास प्लास्टिक का आधार कार्ड भी देखने को मिलता है। आप भी अपने आधार कार्ड को प्लास्टिक के आधार कार्ड में बदलने की सोच रहे है और आप इंटरनेट पर Plastic Aadhaar Card Kaise Banvaye के बारे में ढूंढ रहे है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए है।
जब आधार कार्ड बनना शुरु हुआ था उस समय सभी लोगों को एक Noramal आधार कार्ड मिल रहा था लेकीन कुछ समय पहले ही UIDAI ने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करके लोगों को प्लास्टिक आधार कार्ड बनवाने का भी विकल्प दे दिया है। इस प्लास्टिक के आधार कार्ड को PVC आधार कार्ड भी कहते है।
आप भी अपने आधार कार्ड को PVC या प्लास्टिक के आधार कार्ड जैसा बनवाना चाहते है तो यह आप बहुत ही आसानी से बनवा सकते है। इसको बनाने के लिए आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही सुविधा मिलती है। आपको किसी भी Digital Service सेंटर या किसी शॉप पर जाने की कोई जरुरत नहीं पड़ती है। आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे बैठे ही अपना प्लास्टिक का आधार कार्ड बनवा सकते है।
इसको बनवाना भी बहुत आसान है। आपको अगर PVC आधार कार्ड बनवाने में मुश्किल हो रही है तो आप हमारे पोस्ट को अंत तक पढ़कर अपना प्लास्टिक का आधार बनवा सकते है। तो चलिए प्लास्टिक के आधार कार्ड के बारे में कुछ जानकारी जानते है और Plastic Aadhaar Card Kaise Banvaye इसके बारे में भी जानते हैं।
प्लास्टिक आधार कार्ड क्या है (PVC Aadhaar Card Kya Hai)
प्लास्टिक या PVC आधार कार्ड वैसा ही आधार कार्ड होता है जैसा हमारा Normal आधार कार्ड होता है। इस आधार कार्ड में बस यही फर्क होता है की यह प्लास्टिक मटेरियल से बनाया हुआ होता है। UIDAI के द्वारा पहले एक लेमिनेशन कागज का आधार कार्ड देते थे लेकीन अब आप UIDAI की और से प्लास्टिक का आधार कार्ड भी मंगवा सकते हैं।
प्लास्टिक आधार कार्ड यह टिकाऊ में बहुत अच्छा होता है जिससे यह आसानी से खराब भी नही होता है। इस आधार कार्ड को बेहतर प्लास्टिक मटेरियल का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। इस प्लास्टिक के आधार कार्ड पर आपकी वही जानकारी होती है जो आपके नॉर्मल आधार कार्ड पर है।
इसमें आपको QR Code भी वही मिलता है। यह आपका प्लास्टिक का आधार कार्ड बिल्कुल ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के जैसा हो होता है। यह कार्ड अगर गलती से मूड भी जाता है तो खराब नही होता है। यानी आप इस कार्ड को कैसे भा इस्तेमाल करो खराब होने के चांसेस बहुत ही कम होते है।
प्लास्टिक आधार के फायदे (PVC Aadhaar Ke Fayde)
आपके पास Normal आधार कार्ड होने के बावजूद प्लास्टिक का आधार होता है तो आपको इससे कुछ फायदे भी हो सकते हैं। हमने उन सभी फायदों के बारे में निचे बताया है। आप भी प्लास्टिक आधार कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको इन फायदे के बारे में भी पता होना चाहिए।
- यह प्लास्टिक आधार कार्ड पानी में भीगने से खराब नही होता है।
- यह साइज में भी बिल्कुल परफेक्ट होता है इसलिए इसको अपने पर्स में भी रख सकते है।
- इसमें कही सारे Security फिचर्स भी है।
- इस कार्ड पर एक Unique Hologram भी है।
- इसमें आपको एक QR Code भी मिलता है जिसकर इस्तेमाल कही पर भी कर सकते हैं।
- Normal आधार कार्ड के जैसा इसपर लेमिनेशन करने की जरुरत नहीं है।
- बहुत अच्छी कॉलिटी कर है और मजबूत भी है।
प्लास्टिक आधार कार्ड चार्जेस (PVC Aadhaar Card Price)
प्लास्टिक आधार कार्ड यह फ्री में नही मिलता है अगर यह फ्री में होता तो UIDAI सभी आधार कार्ड धारक को फ्री में उपलब्ध करवाता। प्लास्टिक आधार कार्ड के लिए UIDAI ने बहुत ही कम चार्जेस लगाया हुआ है जिससे कोई भी इसको आसानी से ले सकता है।
हम अगर अपने लोकल एरिया के दुकान में ऐसे प्लास्टिक का आधार कार्ड बनाने जाते है तो हमको 50 रुपए से 100 रुपए तक लग सकते है। लेकीन इन बाहर से बनाएं प्लास्टिक आधार कार्ड में आपको वह Qaulity नही मिलने वाली है जो UIDAI के द्वारा मिलती है।
आप बाहर से अगर अपना प्लास्टिक आधार बनवाते है तो वह ज्यादा समय तक टिकता भी नही है। आपको UIDAI के द्वारा बनवाए प्लास्टिक या PVC आधार कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ 50 रुपए ही देने पढ़ते है। इस शुल्क में आधार कार्ड बनाने, GST और स्पीड पोस्ट सभी के चार्जेस होते है। आप अगर 50 रूपए अदा करते है तो आपको घर बैठे बैठे प्लास्टिक का आधार कार्ड मिल सकता है।
प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे आर्डर करें (Plastic Aadhaar Card Kaise Banvaye)
प्लास्टिक कार्ड घर बैठे मंगवाने के लिए आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑर्डर करना पढ़ता है। आपको अगर PVC आधार कार्ड मंगवाना नही आता है तो आप हमारे आगे बताए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करके घर बैठे बैठे प्लास्टिक आधार कार्ड मंगवा सकते हैं। तो चालिए Plastic Aadhaar Card Kaise Order Kare? के स्टेप को जानते है।
- Step 1: सबसे पहले आपको Google ओपन करना हेयर और वहा पर UIDAI सर्च करना है।
- Step 2: सबसे ऊपर UIDAI की जो ऑफिशियल वेबसाइट होगी उसपर क्लिक करना है।
- Step 3: अब आपके सामने आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी और आपको भाषा का चयन करने का विकल्प मिलेगा उसमें से आप अपने अनुसार भाषा सेलेक्ट कर सकतें है।
- Step 4: अब आपके सामने UIDAI का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा और वहा पर बहुत सारे विकल्प भी दिखाईं देंगे। उन विकल्प में से आपको उपर ही दिखाई देगा Get Aadhaar वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- Step 5: अब आपके सामने और काफी सारे विकल्प आयेंगे उनमें से आपको निचे थोड़ा Scroll करना है वहा पर आपको Order Aadhaar PVC Card का विकल्प दिखाईं देगा, उसपर क्लिक करना है।
- Step 6: अब आपको आधार कार्ड नंबर और कैप्चा भरना है और Send OTP पर क्लिक करना है।
- Step 7: अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसको Enter करना है और आपको वहा पर एक Term & Condition का एक छोटा सा बॉक्स दिखाईं देगा उसपर क्लिक करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
Note :- आपके आधार कार्ड से अगर कोई मोबाइल नंबर लिंक नही है और आप अपना प्लास्टिक आधार कार्ड मंगवाना चाहते है तो आप मंगवा सकते है। उसके लिए आपको वहा पर Mobile Number Is Not Registered पर टिक करके अपना कोई भी मोबाइल नंबर डालकर वेरिफाई कर लेना है।
- Step 8: आप जब सबमिट करते है वहा पर आपका फोटो, नाम, जन्म तारीख और पता आपको दिखाईं देगा जो आपके आधार कार्ड में है। इस जानकारी को आपको अच्छे से चेक कर लेना है। सब कुछ चेक करने के बाद आपको नीचे वही पर Payment का एक विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
- Step 9: आपको यहां पर 50 रुपए pay करना है और आप इस पेमेंट को किसी भी payment method से जैसे Credit Card, Net Banking, UPI और डेबिट कार्ड से भी कर सकतें है। आपको जिस भी माध्यम से करना है उसको सेलेक्ट कर ले।
- Step 10: अब आपको पेमेंट की जानकारी डालना है और पेमेंट कर देना है।
- Step 11: अब आपके सामने Successfull Transaction का नोटिफिकेशन आयेगा जिसमें आपके ऑर्डर की सभी जानकारी होगी। आप इस नोटिफिकेशन का स्क्रीन शॉट लेकर रख लिजिए। इसमें एक SRN नंबर भी होता है। इस नंबर से आप अपने प्लास्टिक आधार कार्ड की स्थिती जान सकते है की यह कब आयेगा या कहा तक आ गया है।
इसमें आपको एक पेमेंट रिसिएप्ट डाऊनलोड करने का विकल्प भी मिलता है। इसको आप डाऊनलोड करके भी रख सकते हैं। इसके बाद कुछ 15 दिन से लेकर 1 महिने में आपका प्लास्टिक का आधार कार्ड आपके घर पोस्टमैन के माध्यम से पहुंच जाता है।
प्लास्टिक आधार कार्ड स्टेटस कैसे देखें (PVC Aadhaar Card Status Kaise Dekhe)
अपने अगर अपना प्लास्टिक आधार कार्ड ऑर्डर कर दिया है तो आप आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने PVC आधार कार्ड को ट्रैक कर सकतें है या उसका स्टेटस जान सकते है।
इसके लिए आपको order Aadhaar PVC Card के निचे ही Check Aadhaar Card PVC Status का विकल्प मिलता है। इसपर क्लिक करके इसमें आपको SRN नंबर डालना है चेक बटन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने सभी जानकारी आयेगी की आपका प्लास्टिक का आधार कार्ड कहा पर है और कब तक आपको मिल सकता है।
Conclusion
दोस्तो अपने Plastic Aadhaar Card Kaise Banvaye के बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी प्राप्त किया है। इसके अलावा अपने प्लास्टिक आधार कार्ड के बारे में और भी कही सारी महत्त्वपूर्ण जानकारी को भी जाना है।
हमे आशा है की आपको यह प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे ऑर्डर करें? की जानकारी से मदद मिली होगी और अपने भी अपना प्लास्टिक आधार कार्ड को ऑर्डर किया होगा। आपको अगर यह PVC Aadhaar Card Order करने की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तो को भी शेयर करें ताकि वह भी अपना प्लास्टिक आधार कार्ड ऑर्डर कर सकें।
इसके अलावा PVC Aadhaar Card Order Kaise Kare? पोस्ट के बारे में आपका कोई सवाल हो तो कमेंट में बताए।