
दोस्तो आज के इस युग में हर एक चीज डिजीटल होती जा रही है और डिजीटल दुनिया में Swiggy भी फूड डिलीवरी प्लेटफार्म बहुत मशहूर हो रहा है। आपको भी Swiggy का इस्तेमाल करके Food Order करना है और आप Swiggy Se Food Order Kaise Kare? के बारे में जानकारी ढूंढ रहे है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए है।
इस पोस्ट मे हम Swiggy Se Food Order Kaise Kare के अलावा Swiggy के बारे और भी जानकारी बताने वाले है जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। देखा जाए तो आज के समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो जाते है। चाहे वह बिल भुगतान हो या Grocery मंगवाना हो या खाना मंगवाना हो। इसके अलावा और भी कही सारी सुविधा का लाभ हम घर बैठे ही ले सकते हैं।
आप अगर Food Order करना चाहते है तो आपको इंटरनेट पर बहुत सारे Food Delivery ऐप मिल जाते है। उन्हीं ऐप में Swiggy यह एक बहुत ही भरोसेमंद ऐप है और बहुत सारे यूजर Swiggy का इस्तेमाल करके फूड ऑर्डर करना पसंद करते है।
Swiggy बहुत ही मशहूर food delivery ऐप है इसलिए इसके विज्ञापन भी काफी जगह चलते रहते है। अपने कभी न कभी इसके विज्ञापन भी देखें होंगे। Swiggy क्या है इसके बारे में थोड़ा विस्तार से आगे जानते है।
स्विगी ऐप क्या है? (Swiggy App Kya Hai)
Swiggy यह एक बहुत ही मशहूर Food Delivery करने वाला ऐप है। इस ऐप को हर एंड्रायड यूजर इस्तेमाल कर सकता है। Swiggy ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप घर बैठे बैठे ही खाने और पीने की कोई भी चीज मंगवा सकते हैं।
इसमें आपको अपने एरिया के हर होटल से फूड ऑर्डर करने की सुविधा मिलती है। आप अपने मनपसंद होटल से अपना मनपसंद खाना मंगवा सकते है। खाना मंगवाते समय Swiggy की और से आपको बहुत सारे ऑफर्स भी मिलते रहते है।
इस swiggy ऐप से आप होटल का खाना तो मंगवा सकते ही है इसके अलावा घर में बना खाना भी मंगवा सकते है। इस ऐप से आप जो भी खाना मंगवाते है वह आप तक कुछ ही समय में swiggy delivery partner के द्वारा पहुंचाया जाता है।
Swiggy एक बहुत ही भरोसेमंद खाना ऑर्डर करने वाला ऐप है और बहुत पुराना भी है इसलिए इस ऐप से खाना ऑर्डर बिना किसी संकोच के कर सकतें हैं।
Swiggy से खाना ऑर्डर करने के फायदे (Swiggy Se Food Order Karne Ke Fayde)
Swiggy के खाना ऑर्डर करने के बहुत सारे फायदे है। आप swiggy ऐप का इस्तेमाल करके उन फायदे का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए हम swiggy से फूड ऑर्डर करने के क्या फायदे हैं उसके बारे में जानते है।
- Swiggy से आप अपने पसंदीदा किसी भी तरह का खाना जैसे वेज और नॉनवेज दोनों भी ऑर्डर कर सकतें हैं।
- Swiggy से आपको किसी भी होटल से खाना घर बैठे बैठे मंगवा सकते है।
- इससे आप अपने मनपसंद का कोई भी खाना कभी भी ऑर्डर कर सकतें है।
- Swiggy की और से समय समय पर बहुत सारे ऑफर्स भी देते है और प्रोमो कोड भी दिया जाता है। जिससे आपको सस्ते में खाना ऑर्डर करने का फ़ायदा मिलता है।
- आप किसी भी पार्टी का भी खाना swiggy से ऑर्डर कर सकतें है और ड्रिंक भी ऑर्डर कर सकतें हैं।
- आप सुबह के नाश्ता से लेकर शाम का खाना swiggy से ऑर्डर कर सकतें है।
- मिठाई, पिज्जा, बर्गर, बिरयानी के अलावा आप बहुत सारे खाने की चीजे ऑर्डर कर सकतें हैं।
Swiggy अकाउंट कैसे बनाए (Swiggy Account Kaise Banaye)
Swiggy से फूड ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले आपको swiggy ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लेना है और उसके बाद swiggy में अकाउंट बनाना है। Swiggy में अकाउंट बनाने के बाद ही आप swiggy से फूड ऑर्डर कर सकतें है। तो चलिए swiggy पर अपना अकाउंट कैसे बनाते है इसके बारे में जानते हैं।
- Step 1: अपने अगर swiggy ऐप को इंस्टॉल लिया है तो उसको ओपन करे।
- Step 2: उसके बाद आपको Sign Up के विकल्प को क्लिक करना है। इसमें आपको Email ID, नाम और मोबाइल नंबर डालना होता है।
- Step 4: अपने अगर पहले swiggy में अकाउंट बनाया है तो मोबाइल नंबर डालकर उसका OTP प्राप्त करके Log In कर सकते है।
- Step 3: उसके बाद आपका swiggy अकाउंट बन जायेगा।
बस इन आसान से स्टेप को फॉलो करके आपका swiggy अकाउंट बन जायेगा। आप अपना फूड ऑर्डर कर सकतें है और इसमें फूड ऑर्डर करते समय आप promo code का इस्तेमाल करके कैशबैक प्राप्त कर सकतें है।
Swiggy से फूड ऑर्डर कैसे करें (Swiggy se food order kaise kare)
- Step 1: इसमें ऑर्डर करने के लिए आप जब swiggy ऐप को ओपन करते है तो उसमें आपको Locate Me का एक विकल्प दिखाईं देगा। आपको उस विकल्प पर क्लिक करके अपने मोबाइल का GPS चालु करना है। इसके बाद आपके आसपास के सभी होटल आपको दिखाईं देंगे।
- Step 2: अब आपको जिस भी होटल से ऑर्डर करना है उसको सेलेक्ट करना है और आपको जो ऑर्डर करना है उसको add करना है। आप डिश का नाम डालकर भी सर्च कर सकतें है।
- Step 3: अब आपको View Cart पर क्लिक करना है और अपना पूरा address डालना है। Address में आपको वही address डालना है जहा आप ऑर्डर मंगवाना चाहते हैं।
- Step 4: Address डालने के बाद आपको preocess पर क्लिक करना है और आपको अपने अनुसार पेमेंट का विकल्प चुनना है।
- Step 5: अब आपको अपने पेमेंट की डिटेल्स डालना है और OTP से या UPI पिन डालकर पेमेंट कर देना है।
- Step 6: उसके बाद आपको Process To Order पर क्लिक करना है।
इस तरह से बहुत ही आसानी से आप swiggy से कोई भी फूड अपने मनपसंद के अनुसार ऑर्डर कर सकतें है और खाने का आनंद उठा सकते हैं।
Conclusion
दोस्तो आज अपने Swiggy Se Food Order Kaise Kare? की जानकारी तो जाना ही है इसके अलावा Swiggy के बारे में और भी जानकारी को जाना है। हमने आपकी सुविधा के लिए जानकारी को आसान तरीके से और स्टेप बाय स्टेप बताने की कोशिश किया है।
हमे आशा है की आपको यह Swiggy से ऑर्डर करने की जानकारी अच्छी लगी होगी और आपको खाना ऑर्डर करने में भी बहुत मदद मिली होगी। आपको अगर swiggy से खाना ऑर्डर करने की जानकारी अच्छी लगी है, तो आप इसको अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें जिन्हें खाने का बहुत शौक है और वह घर बैठे बैठे खाना ऑर्डर करना चाहते हैं।
आपका कोई सवाल Swiggy Se Khana Kaise Order Kare? पोस्ट के बारे में कोई सवाल है तो कमेंट में बताए।