
आज के समय लोग पैसे कमाने के तरीके के बारे में ढूंढते रहते है और आप भी Zomato से पैसे कैसे कमाए? की जानकारी ढूंढ रहें है, तो बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हों।
आज कल हर काम ऑनलाइन होता जा रहा है। कोई भी चीज घर बैठें बैठें मंगवा सकते है। खाना भी ऑनलाइन मंगवा सकते है और खाना ऑर्डर करने के लिए अभी के समय में काफी सारी कंपनी उपलब्ध है। इन सभी कंपनी में Zomato भी एक बहुत अच्छी और लोकप्रिय कंपनी है। Zomato से हर तरह की खाने की चीज मंगवा सकते है और बहुत जल्दी और आसानी से।
Zomato से खाना मंगवाने के अलावा आप Zomato से पैसे भी कमा सकते है। Zomato से पैसे कैसे कमाए? इस बारे मे हमने बहुत ही विस्तार से बताया है और Zomato से जुड़ी और भी जानकारी को बताने की कोशिश किया है। आप भी Zomato से पैसे कमाना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरु से लेकर अंत तक जरुर पढ़े। तो चलिए बिना किसी देरी के Zomato से पैसे कैसे कमाए? जानते है।
Zomato क्या है? {पूरी जानकारी}
Zomato यह एक ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का ऐप है। Zomato को अभी के समय में काफी सारे लोग इस्तेमाल कर रहें है और घर बैठें खाना भी ऑर्डर कर रहें है। Zomato से आज के समय में काफी सारे लोग ऑर्डर करके खाना भी खा रहें है और काफी सारे लोग पैसे भी कमा रहे है।
Zomato से अभी के समय में 4 लाख से अधिक Restaurant जुड़े हुए है। इसमें हर ऑर्डर पर लोगों को Discount भी मिलता है। इसमें काफी सारे ऐसे फिचर्स है, जिससे user को काफी अच्छी सुविधा मिलती है।
अभी के समय में Zomato App को 100 मिलियन से ज्यादा user ने इंस्टॉल किया हुआ है और काफी सारे user ने Zomato की सर्विस अच्छी होने की वजह से 4.0 Star की रेटिंग भी दिया है। Zomato को Editers Choice का अवार्ड भी मिला हुआ है।
Zomato से पैसे कैसे कमाए जानें तरीके
Zomato से पैसे कमाने के लिए ज्यादा तरीके नही है, लेकिन 2 तरीके है, जिनसे पैसे कमा सकते है और अच्छा खासा कमा सकते है। इन दोनों तरीके के बारे में हम आगे विस्तार से जानते है। इन तरीके से पैसे कमाने के लिए क्या Eligibility चाहिए, आपके पास क्या होना चाहिए और इन तरीके से कितना पैसे कमा सकते है। इस तरह की सभी जानकारी को चलिए जानते है।
1. Restaurant से पैसे कमाए

Zomato से पैसे कमाने का पहला तरीका restaurant से पैसे कमाने का है। इस तरीके से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक होटल होना चाहिए, चाहे वह होटल छोटा हो या बढ़ा हो, लेकिन होटल शहरी भाग में होना चाहिए। आपके पास अगर होटल है, तो यह और भी अच्छी बात है।
होटल से पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस अपने होटल में जो भी खाना आप ऑफलाइन बेचते है उसी को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते है। इस तरह से आप अगर अच्छा खाना उपलब्ध कराते है, तो Customer आपके होटल को अच्छी रेटिंग देते है। रेटिंग से आपके कस्टमर बहुत तेज़ी से बढ़ सकते है।
ऑनलाइन खाना बेचने से आपके कस्टमर की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। Zomato से होटल जोड़ने के लिए कुछ Eligiblity होना जरुरी है। अगर आप नीचे दिए गए Eligiblity को पूरा करते है, तो आप Zomato से जुड़कर पैसे कमा सकते है।
Zomato से Hotel जोड़ने की Eligiblity
Zomato से आप अपना होटल जोड़ना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए Eligiblity को पूरा करना होता है।
- होटल शहरी विभाग में होना चाहिए।
- होटल का FSSAI सर्टिफाईड होना चाहिए।
- होटल का GST नंबर भी होना चाहिए
आपका होटल अगर उपर दिए गए इन Eligiblity को पूरा करता है, तो आप Zomato App Download करके अपने होटल को ऑनलाइन Zomato में रजिस्टर कर सकते है।
Zomato में होटल कैसे जोड़े
Zomato में होटल कैसे जोड़ते हैं? इसके लिए हमने नीचे Step By Step जानकारी बताया है।
- Zomato में होटल जोडने के लिए आपको Zomato ऐप को ओपन करना है।
- ऐप ओपन होने के बाद वहां पर आपको Add Restaurant यह विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करना है।
- अब आपको एक फॉर्म मिलेगा, इस फॉर्म को अच्छे से भरकर submit कर देना है।
- उसके बाद Zomato के ऑफिसर आपके होटल पर आकर सब कुछ वेरिफाई करते है।
- सब कुछ वेरिफाई करने के बाद कुछ समय के बाद आपका होटल Zomato से जुड़ जाता है।
आपको अगर Zomato से जुड़ने में कोई समस्या है या आपका और कोइ सवाल है, तो आप Zomato Customer Support से बात करके मदद ले सकते है। उसके लिए आपको एक हेल्पलाइन नंबर +918039654500 मिलता है।
Zomato में होटल से कितना पैसे कमा सकते हैं?
अब बात आती है, की Zomato में होटल लगाकर कितना पैसा कमा सकते है। Zomato में अपना होटल जोड़कर काफी ज्यादा पैसे कमा सकते है, लेकिन यह सब आपके सर्विस पर भी निर्भर करता है। आप जितनी अच्छी सर्विस दोगे, उतने ही ज्यादा लोग आपके होटल से ऑर्डर करेंगे और आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।
और ज्यादा कमाई करने के लिए आपके होटल का menu भी अच्छा होना चाहिए और उसमे ज्यादा से ज्यादा और अच्छी खाने की चीजे होना चाहिए। इसके अलावा कमाई को और बढ़ाने के लिए आपके होटल की कोई खास डिश भी होना चाहिए।
Zomato में कस्टमर सबसे ज्यादा ऑर्डर उसी होटल से करते है, जिस होटल की रेटिंग अच्छी होती है, तो आपको भी रेटिंग पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप Zomato में काम करते है, तो आप इसमें लाखो रुपए कमा सकते हैं।
Zomato हर ऑर्डर पर कितना चार्ज करता है?
क्या आपको पता है, Zomato आपके हर एक ऑर्डर पर अपना कमीशन चार्ज करता है।Zomato यह बहुत बड़ी कंपनी है, इसलिए Zomato अपनी सर्विस मुफ्त में उपलब्ध नही करवा सकता है। Zomato को अपनी कंपनी चलाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते है।
अपने इन खर्च और अपना फायदा निकालने के लिए Zomato हर आर्डर पर 7% चार्ज करता है। आपके ऑर्डर की संख्या 50 से अधिक होती है, तो आपको कुछ % डिस्काउंट भी मिलता है। आपका 100 ऑर्डर होता है, तब भी आपको अच्छा डिस्काउंट मिलता है।
इन्हे भी पढ़े :-
- Students पैसे कैसे कमाए
- राजनीति में पैसे कैसे कमाए
- Canva से पैसे कैसे कमाए
2. Zomato में डिलीवरी बॉय बनकर पैसे कमाए

Zomato से पैसे कमाने वाला दूसरा तरीका डिलीवरी बॉय का है। Zomato से अगर होटल जुड़ रहें है और लोग उन होटल से ऑर्डर कर रहें है, तो जाहिर सी बात है, की उन ऑर्डर को कस्टमर तक पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय की भी ज़रूरत होती है।
Zomato में डिलीवरी बॉय का काम करके भी काफी अच्छे पैसे कमा सकते हैं, लेकीन आपको Zomato में डिलीवरी करके पैसे कमाने के लिए कुछ Eligiblity होनी चाहिए। हमने Zomato में डिलीवरी बॉय की Eligiblity, Zomato से कैसे जुड़े इसके अलावा और भी जानकारी को नीचे बताया है।
Zomato Delivery Boy Eligibility
Zomato में डिलीवरी बॉय जॉब के लिए आपको इन Eligibility को पूरा करना होता है।
- सबसे पहले आपके पास खुद की एक बाइक होना चाहिए।
- बाइक के सभी जरुरी दस्तावेज जैसे, RC, PUC और इंश्योरेंस और ड्रायविंग लायसेंस होना चाहिए।
- आपके पास एक बैंक अकाउंट भी होना चाहिए।
- एक अच्छा स्मार्ट फोन भी होना चाहिए, जिसमे Google Map और Zomato की ऐप चल सके।
- आपके पास Pan Card और Aadhaar Card भी होना चाहिए।
- Zomato में डिलीवरी बॉय के काम के लिए जुड़ने के लिए आपको 500 से 1000 रुपए भी pay करना होता है। इस फीस में आपको एक बैग और टी शर्ट दिया जाता है।
इन सभी दस्तावेज को आप जब Zomato में सबमिट करते है, तो आपको काम के बारे में समझाया जाता है। कुछ समय बाद ही आपकी Zomato में डिलीवरी बॉय की ID खुल जाती है। आपके पास अगर बाइक नही है, तो आप साइकल से भी Zomato में डिलीवरी बॉय की जॉब कर सकते है और उसके लिए आपको ज्यादा दस्तावेज की ज़रूरत भी नही होती है।
Zomato में डिलीवरी बॉय कैसे ज्वाइन करें?
- Zomato में डिलीवरी बॉय जॉब के लिए जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको Zomato की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- वहा पर जाते ही आपको Homepage पर Join ऐसा एक बटन दिखाई देगा, उसपर क्लीक करें।
- उसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक ज्वाइनिंग फॉर्म खुलेगा। जिसमे में आपको पर्सनल जानकारी जैसे – नाम, पत्ता, मोबाइल नंबर डालना है।
- अब आपको शहर और अपना एरिया को चुनना है।
- उसके बाद आपको Vehicle का चुनाव करना है और सभी दस्तावेज सबमिट कर देना है।
- उसके बाद आपको एक privacy और policy को check box में √ करके join now कर देना है।
यह सब कुछ करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपके मोबाइल में Zomato का ऐप भी इंस्टॉल हो जायेगा। कुछ समय बाद आपकी ID बन जाएगी उसके बाद आप काम कर सकते है।
Zomato डिलीवरी बॉय कितना पैसे कमा सकते है?
Zomato डिलीवरी बॉय के जॉब से बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है। Zomato में डिलिवरी बॉय की कमाई उसके complete ऑर्डर पर डिपेंड करता है। जितना अधिक ऑर्डर पूरा करते है उतना ही ज्यादा पैसे कमा सकते है। ज्यादा ऑर्डर पूरा करने पर इनसेंटिव भी काफी अच्छा मिलता है।
इसमें Full टाइम काम करके 25 हजार से 30 हजार रुपए कमा सकते है। अगर कोई पार्ट टाइम काम करता है, तो वह भी 10 हजार से 15 हजार रुपए कमा सकता है। इसमें दूर के ऑर्डर पर भी ज्यादा पैसे मिलते है और बारिश के मौसम में हर एक ऑर्डर पर Extra पैसे मिलते है।
Zomato में डिलिवरी करके जो पैसे कमाते है, उसको आपके बैंक में हर Week भेज दीया जाता है। मेरे कुछ दोस्त Zomato में पार्ट टाइम और फुलटाइम जॉब करके अच्छा खासा पैसे कमा रहे है।
Conclusion
दोस्तो अपने आज के पोस्ट में Zomato Se Paise Kaise Kamaye इस बारे में तो जाना ही इसके अलावा Zomato से जुड़ी हर एक जानकारी को काफी बारिकी से जाना है। हमे उम्मीद है, की इस पोस्ट को पढ़कर आपके मन में Zomato से पैसे कैसे कमाए जाते है? इस बारे में कोई सवाल नही होगा।
आपको अगर यह Zomato की जानकारी वाला पोस्ट अच्छा लगा है, तो इसको अपने उन दोस्तो के साथ शेयर करे, जो Zomato से जुड़कर पैसे कमाना चाहते है। इसके अलावा आपका अगर कोई सवाल हो तो कमेंट में जरुर बताए।
इन्हे भी पढ़े :-
- Clickbank से पैसे कैसे कमाए
- खेती से पैसे कमाने के तरीके
- Trading से पैसे कैसे कमाए
- Daily पैसे कैसे कमाए